• CALL US: +91- 91177 00231
Mahagauri

Navratri Day 8: 22 October

नवरात्रि के आठवें दिन माँ महागौरी की पूजा की जाती है। मां दुर्गा की आठवीं स्वरूप आदि शक्ति महागौरी है। महागौरी के वस्त्र और आभूषण सभी सफेद हैं इसलिए इन्हें श्वेताम्बरधरा भी कहा जाता है। मां महागौरी वृषभ पर विराजमान होती है और इनकी चार भुजाएं हैं. ऊपर वाले दाहिने हाथ में अभय मुद्रा है और नीचे वाले हाथ में त्रिशूल है. ऊपर वाले बाएं हाथ में मां ने डमरू धारण किया है और नीचे वाला हाथ वर मुद्रा में है।

माँ महागौरी पूजा मंत्र :-

श्वेते वृषे समारुढा श्वेताम्बरधरा शुचिः।
महागौरी शुभं दघान्महादेवप्रमोददा॥

अर्थात :-

देवी महागौरी जो सफेद बैल पर सवार होती हैं, शुद्ध सफेद वस्त्र पहनती हैं, प्रसन्नता प्रदान करती हैं, ऐसी माँ महागौरी हमें शुभता अर्थात् कल्याण प्रदान करें।

0